घघौवा चौकी के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर पलटा:डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क पर पलटा, घंटों जाम के बाद पुलिस ने हटवाया
बस्ती के राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर घघौवा पुलिस चौकी के सामने अयोध्या-बस्ती लेन पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और बीच सड़क पर पलट गया। इस हादसे में ट्रेलर को काफी नुकसान हुआ, लेकिन ड्राइवर सुरक्षित बच गया। ट्रेलर के पलटने से हाईवे पर भीषण जाम लग गया। सूचना मिलते ही घघौवा चौकी प्रभारी पंकज त्यागी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। चौकी प्रभारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी को फोन कर हाइड्रा बुलवाया। हालांकि, जाम बढ़ता देख उन्होंने चौकी के सामने खड़े एक प्राइवेट हाइड्रा की मदद से पलटे हुए ट्रेलर को सड़क से हटवाकर पटरी पर करवाया। इस कार्रवाई से घंटों लगे जाम से लोगों को निजात मिली और यातायात व्यवस्था सामान्य हो पाई। हादसे में कोई जनहानि या माल का नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)