बाराबंकी में सांप के डसने से पिता-पुत्र की मौत:पूजा पंडाल में सांप के दांत तोड़ने की कोशिश के दौरान हादसा, 1 की गई रोशनी

Oct 20, 2026 - 11:26
0
बाराबंकी में सांप के डसने से पिता-पुत्र की मौत:पूजा पंडाल में सांप के दांत तोड़ने की कोशिश के दौरान हादसा, 1 की गई रोशनी
बाराबंकी के मुनक्कीपुरवा गांव में जहरीले नाग से खिलवाड़ ने पिता-पुत्र महेश और नौमीलाल की जान ले ली। पूजा पंडाल में सांप के दांत तोड़ने का तमाशा दिखाते समय नाग ने 26 साल के नौमीलाल को डसा। उसे बचाने दौड़े पिता महेश को भी सांप ने काट लिया। नौमीलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 20 एंटी स्नेक वायल दिए गए। उसकी हालत नहीं सुधरी, आंखों की रोशनी चली गई और बोलना बंद हो गया। उसे लखनऊ रेफर किया गया, पर बचाया नहीं जा सका। पिता महेश की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। महेश और नौमीलाल सांप पकड़ने के शौकीन थे। नौमीलाल सपेरे की तरह घूमता था। रविवार रात वह एक पूजा पंडाल में काले नाग को लेकर पहुंचा। वहां उसने लोगों के सामने सांप का तमाशा दिखाना शुरू किया और उसके जहरीले दांत तोड़ने की कोशिश की। नौमीलाल की पकड़ ढीली पड़ते ही नाग हाथ से छूटा और उसके पैर में डस लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User