बाराबंकी में सड़क पर निकला 10 फीट लंबा अजगर:ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा, गौसेवा टीम के पहुंचने से पहले झाड़ियों में चला गया
बाराबंकी के रामसनेहीघाट क्षेत्र में देर रात भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर टड़िया गांव के पास अचानक करीब 10 फीट लंबा अजगर सड़क पर आ गया। अजगर को सड़क पर देखकर राहगीरों में हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी रुक गया। टड़िया गांव निवासी अमन तिवारी बाइक से घर लौट रहे थे। वाजिद्दीनपुर संपर्क मार्ग के सामने उनकी नजर सड़क पर आए अजगर पर पड़ी। उन्होंने तुरंत बाइक रोक दी और अन्य राहगीरों को सावधान करते हुए अजगर से दूर रहने को कहा। अजगर दिखाई देने की जानकारी मिलते ही राजेंद्र, कपिल, अवधेश, गोपी समेत कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने राहगीरों को अजगर के पास नहीं जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। इसी दौरान विनय ने श्री गोपाल जी गौ सेवा नारायण सेवा ट्रस्ट को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद गौसेवा टीम अजगर को सुरक्षित पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची। टीम के पहुंचने से पहले झाड़ियों में चला गया अजगर गौसेवा टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही अजगर सड़क से निकलकर झाड़ियों में चला गया। इसके बाद ग्रामीणों और गौसेवा टीम ने आसपास काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन अजगर का पता नहीं चल सका। ग्रामीणों की सतर्कता से सुरक्षित निकले राहगीर अजगर के सड़क पर आने के दौरान ग्रामीणों ने तत्काल लोगों को सावधान कर दिया। इससे राहगीर सुरक्षित तरीके से वहां से निकल सके। घटना के बाद से इलाके में 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई देने को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा बनी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)