एनएचएम कर्मियों का आंदोलन:नियमितीकरण व समान वेतन के लिए खोला मोर्चा; 12 से हड़ताल की चेतावनी

Oct 06, 2026 - 09:27
0
एनएचएम कर्मियों का आंदोलन:नियमितीकरण व समान वेतन के लिए खोला मोर्चा; 12 से हड़ताल की चेतावनी
फतेहपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत वर्षों से संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों ने नियमितीकरण और 'समान कार्य-समान वेतन' सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) को सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार पटेल और जिला महामंत्री शिव प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश में एक लाख से अधिक संविदा कर्मी 15-18 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कोविड महामारी से लेकर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाने के बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कर्मचारियों ने कैशलेस चिकित्सा, महंगाई भत्ता, ईपीएफ और नियमित भर्तियों में 25 प्रतिशत कोटे की प्रमुखता से मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि 5 से 7 अक्टूबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया जाएगा, 8 से 10 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार होगा और यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User