बाराबंकी में ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, मौत:हादसे के बाद ड्राइवर फरार, महमूदाबाद-लखनऊ मार्ग पर हादसा

Oct 04, 2026 - 19:09
0
बाराबंकी में ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, मौत:हादसे के बाद ड्राइवर फरार, महमूदाबाद-लखनऊ मार्ग पर हादसा
बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला सड़क पर गिर गई और ट्रक की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। भतीजी को देखने लखनऊ जा रही थी महिला मृतका की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी सीमा (28) पत्नी इरशाद के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, सीमा रविवार दोपहर करीब 3 बजे अपनी भतीजी को देखने लखनऊ के इंटीग्रल अस्पताल जा रही थीं। पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर सीमा महमूदाबाद-लखनऊ मार्ग पर कुर्सी थाना क्षेत्र के अमरसंडा के पास पहुंची थीं। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सीमा सड़क पर गिर गईं और ट्रक की चपेट में आ गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक की तलाश में जुटी पुलिस हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कुर्सी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User