बाराबंकी में वायुसेना जवान का स्वागत:20 वर्ष सेवा पूरी कर क्षेत्र लौटे, परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई

Oct 04, 2026 - 21:21
0
बाराबंकी में वायुसेना जवान का स्वागत:20 वर्ष सेवा पूरी कर क्षेत्र लौटे, परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई
बाराबंकी के ग्राम मिश्री पुरवा थाना राम सनेही घाट निवासी शिवाकांत शुक्ला के पुत्र अमित शुक्ला ने भारतीय वायु सेना में 20 वर्ष की सेवा पूर्ण कर क्षेत्र में वापसी की। उनके बाराबंकी पहुंचने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। शहरवासियों ने अमित का स्वागत कर उनकी सेवा और समर्पण की सराहना की। इस दौरान परिजनों और क्षेत्रवासियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। स्वागत करने वालों में रवि तिवारी, शिवाकांत शुक्ला, सुनीत अवस्थी एडवोकेट, रविकांत शुक्ला, अतुल शुक्ला एडवोकेट, अभिषेक अवस्थी एडवोकेट, विवेक अवस्थी, अखिलेश कान्त मिश्रा, श्रीकान्त शुक्ला, ऋषि, महेश सिंह सेवानिवृत प्रधानाध्यापक और सर्वेश शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे। लोगों ने अमित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User