चलती बाइक में लगी आग, VIDEO:देखते ही देखते जलकर खाक: युवक ने रोककर बुझाने की कोशिश की

Oct 04, 2026 - 21:21
0
चलती बाइक में लगी आग, VIDEO:देखते ही देखते जलकर खाक: युवक ने रोककर बुझाने की कोशिश की
ललितपुर में रविवार शाम करीब 5 बजे चलती बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बाइक चला रहा युवक उसे रोककर आग बुझाने की कोशिश करता रहा, लेकिन सफल नहीं हुआ। इसके बाद वह बाइक छोड़कर वहां से चला गया। घटना का वीडियो रविवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आयुष्मान हॉस्पिटल जाने वाले रास्ते पर लगी आग घटना कोतवाली सदर क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा मोहल्ले में शहजाद नदी के पुल के पास हुई। यहां से आयुष्मान हॉस्पिटल जाने वाले रास्ते पर बाइक में आग लगी। बाइक चला रहा युवक मध्य प्रदेश के दतिया का बताया जा रहा है। आग बुझाने में नाकाम रहा युवक बाइक में आग लगते ही युवक ने उसे रोक दिया। उसने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई। कुछ ही देर में बाइक पूरी तरह जल गई। इसके बाद युवक मौके से चला गया। पुलिस को रात तक नहीं मिली सूचना रविवार रात 8 बजे तक सदर कोतवाली पुलिस और सदर पुलिस चौकी को घटना की जानकारी नहीं थी। कोतवाली प्रभारी अनुराग अवस्थी ने बताया कि किसी ने बाइक में आग लगने की सूचना पुलिस को नहीं दी है। पुलिस अब बाइक के मालिक का पता लगाने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बाइक में आग किन परिस्थितियों में लगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User