बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं ने दी गणपति बप्पा को विदाई:कौशांबी में डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए गूंजे 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे

Sep 25, 2026 - 17:13
0
बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं ने दी गणपति बप्पा को विदाई:कौशांबी में डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए गूंजे 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे
कौशांबी में शुक्रवार को गणपति विसर्जन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। सुबह से हो रही लगातार बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था को कम नहीं कर पाई। बारिश के बीच श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए गणपति बप्पा की शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। जिले में करीब 90 जगहों पर गणपति के पंडाल लगाए गए थे। इनमें से कुछ प्रतिमाओं का विसर्जन पहले ही हो चुका था। शुक्रवार को जिले के ज्यादातर पूजा पंडालों में स्थापित गणपति प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। श्रद्धालु प्रतिमाओं को शोभायात्रा के रूप में विसर्जन स्थल तक लेकर पहुंचे। गणपति विसर्जन की शोभायात्राओं के लिए पुलिस भी तैनात की गई थी। पुलिसकर्मी शोभायात्रा के साथ सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था संभालते दिखे। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और वे डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए बप्पा को विदाई देने पहुंचे। जिले में मूरतगंज के पक्का तालाब, नगर पालिका परिषद भरवारी क्षेत्र की बड़ी कुटी और गिरसा तालाब समेत करीब 25 जगहों पर गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। इस दौरान कई जगहों पर निकली शोभायात्राओं का लोगों ने स्वागत किया। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद भी बांटा गया। गणपति प्रतिमा के विसर्जन के समय श्रद्धालुओं ने बप्पा से अगले साल फिर आने की प्रार्थना की। बारिश के बीच भी पूरे उत्साह के साथ निकली शोभायात्राओं में श्रद्धालुओं की आस्था और खुशी साफ दिखी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User