बारिश के बीच 157 घंटे का विशेष सफाई अभियान शुरू:कानपुर में महापौर-नगर आयुक्त ने खुद लगाई झाड़ू, 50 सफाई कर्मचारी जुटे

Sep 25, 2026 - 19:24
0
बारिश के बीच 157 घंटे का विशेष सफाई अभियान शुरू:कानपुर में महापौर-नगर आयुक्त ने खुद लगाई झाड़ू, 50 सफाई कर्मचारी जुटे
कानपुर में शुक्रवार को बारिश के बीच नगर निगम ने 157 घंटे के अनवरत विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुरू किए गए इस अभियान में महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे। महापौर और नगर आयुक्त ने खुद झाड़ू लगाकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। बारिश के बीच सफाई कर्मचारियों ने मुख्य मार्ग पर सफाई कार्य जारी रखा। बगिया क्रॉसिंग से मामा तालाब तक चला अभियान अभियान की शुरुआत नगर निगम के जोन-6 में बगिया क्रॉसिंग से मामा तालाब तक मुख्य मार्ग पर की गई। यहां करीब 50 सफाई कर्मचारियों को सफाई कार्य में लगाया गया। कूड़ा उठाने और सफाई के लिए एक बॉबकैट, दो टाटा एस, एक जेसीबी और दो कूड़ा डंपर वाहनों का इस्तेमाल किया गया। 157 घंटे का विशेष सफाई अभियान शुरू अभियान के दौरान नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। नगर आयुक्त ने सफाई के साथ ही कूड़े के समुचित परिवहन और नियमों के अनुसार निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 157 घंटे का यह अभियान निर्धारित अवधि तक लगातार प्रभावी ढंग से चलाया जाए। सफाई के बाद संबंधित स्थानों पर दोबारा कूड़ा न जमा हो, इसके लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा गया है। नगर निगम का उद्देश्य विशेष सफाई अभियान के साथ जनभागीदारी को बढ़ावा देकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User