बारिश की चेतावनी पर फतेहपुर में स्कूल बंद:अत्यधिक बारिश के अलर्ट के कारण कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 26 सितंबर को अवकाश घोषित
फतेहपुर में मौसम विभाग की अत्यधिक बारिश की चेतावनी के बाद कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल 26 सितंबर को बंद रहेंगे। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिंसी मौर्य ने यह आदेश जारी किया है। यह आदेश जिले के सभी बोर्डों से संचालित परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। शनिवार को विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी। हालांकि, शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे। वे एसएमजी खाते, ईको क्लब, यू-डाइस, सेवा संकल्प अभियान और स्वच्छ विद्यालय-हरित विद्यालय से संबंधित विभागीय कार्य पूरे करेंगे। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश न मानने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। पिछले तीन दिनों से हो रही जोरदार बारिश और तेज हवा के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बीएसए ने आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए शनिवार सुबह टीमों को भेजकर कई स्कूलों का निरीक्षण भी कराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)