बारिश में अपना दल (एस) की रैली में भारी भीड़:सरोज कुरील बोलीं- सेवक बनकर काम किया; अनुप्रिया ने कहा- 2027 में मिलकर चुनाव लड़ेंगे
घाटमपुर में शनिवार दोपहर कैप्टन सुखवासी जनता स्मारक महाविद्यालय में अपना दल(एस) द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया। लगातार हो रही बारिश के बीच लोगो की भारी भीड़ जनसभा में पहुंची, यह देखकर विधायक सरोज कुरील ने सभी का अभिवादन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का 101 किलो का माला पहनाकर सम्मानित किया। अनुप्रिया पटेल ने सभी से आगामी चुनाव में एकजुट होकर मतदान करने की अपील की। घाटमपुर नगर स्थित कैप्टन सुखवासी जनता स्मारक महाविद्यालय में शनिवार को अपना दल(एस) ने विशाल जनसभा का आयोजन किया, यहां पर बीते 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश के बीच भी लोगो का हुजूम देखने को मिला। यहां पर पहुंची अपना दस(एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का स्वागत घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने 101 किलो का माला पहनाकर किया, इस दौरान विधायक सरोज कुरील ने मंच से संबोधित करते हुए जनसभा में आए क्षेत्र के सभी लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि घाटमपुर क्षेत्र में विकास हुआ है, मै यहां की बहु हु, मैने विधायक नहीं सेवक बनकर लोगो के बीच काम किया है। अगर दोबारा मौका मिला तो चुनाव लड़कर लोगो की सेवा करूंगी। बारिश में जन सैलाब बता रहा, कि नेता ने काम किया अपना दल(एस) से बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी ने मंच से लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि अनुप्रिया मातृ शक्ति का स्वरूप है, बारिश में आए हुए जनसमूह का अभिवादन करते हुए कहा कि हमारी पार्टी विधानसभा 2027 के चुनाव में अहम भूमिका निभाने का काम करेगी। अनुप्रिया पटेल बोली- पार्टी के सिद्धांतों से समझौता नहीं घाटमपुर पहुंची अपना दस(एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने मंच से लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि कानपुर मेरी जन्मस्थली है, आपके बीच आना मेरे परिवार के बीच आना जैसा महसूस होता है। आप सबके प्रेम से अपना दल उप्र में राजनीत पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने बताया कि डा० सोनेलाल पटेल के द्वारा 1995 में पार्टी का गठन किया गया था। विधानसभा 2017 में जब हमारे 9 विधायक जीते, तब जय कुमार जैकी को मंत्री बनाया था। 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से अपना दल लोकसभा में पहुंचा, मिर्जापुर की जनता को अभिवादन करते हुए कहा कि कानपुर की बेटी को मिर्जापुर की जनता ने बेटी मानकर चुनाव जिताया, उन्होंने कहा कि एनडी पांच दलों की मजबूत मुट्ठी है। आज 13 विधायक उप्र की विधानसभा में मौजूद है। कहा कि पार्टी अपने सिद्धांतों से समझौते नहीं करती है। आगामी 27 के चुनाव में ऐसे दलों से गठबंधन होने जा रहा है, जो मिलकर चुनाव जीतने का काम करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)