शादी का दबाव बनाने पर शादीशुदा गर्लफ्रेंड को मार डाला:बिजनौर में गला दबाकर मारा, कंबल डालकर बॉडी जला दी, बच्ची का भी गला दबाया
बिजनौर में अधजली महिला की लाश मिलने का खुलासा शनिवार को हुआ। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के प्रेमी और चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला लिव-इन में रहने का दबाव बना रही थी। इससे छुटकारा पाने के लिए आरोपी उसे उसकी बेटी और बेटे के साथ जंगल ले गया, जहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बुधवार को आलमपुर एडवा के जंगल में महिला का अधजला शव मिला था। शव के पास एक बच्ची पड़ी सिसक रही थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और परिजनों से पूछताछ के साथ संदिग्धों की जानकारी जुटाई महिला के पति ने उसके चचेरे भाई पर हत्या का शक जताया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। घटना नूरपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर एडवा गांव की है। देखें 2 तस्वीरें… अब जानें पूरा मामला जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर आलमपुर गांव से 28 किलोमीटर दूर एडवा के जंगल में 23 सितंबर को ऊषा (26) की अधजली लाश मिली थी। शव के बगल में डेढ़ साल की मासूम गमछे में लिपटी सिसक रही थी। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, महिला की हत्या कहीं और की गई। इसके बाद शव को खेत में लाकर जलाया गया था। वारदात का पता अगले दिन सुबह 7 बजे चला। सुबह टहलने निकले ग्रामीण ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी। पास जाकर देखा तो महिला की लाश के बगल में बच्ची पड़ी थी। इसके बाद शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। महिलाओं ने बच्ची को गोद में उठा लिया। फिर फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। ऊषा की 6 साल पहले अनिल कुमार से हुई थी। अनिल सब्जी बेचने का काम करता है। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का चचेरे भाई नीरज के साथ अफेयर था। उसपर उसे हत्या शक है। इसके बाद पुलिस ने कॉले डिटेल निकाली तो आखरी कॉल नीरज की निकली। पुलिस ने दबाव बनाया तो नीरज ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस पूछताछ में आरोपी नीरज ने बताया कि ऊषा उसके ताऊ की बेटी थी और 6 महीने से उनके संबंध थे। ऊषा पति से अलग रहकर नीरज पर लिव-इन का दबाव बना रही थी। इससे छुटकारा पाने के लिए नीरज 22 सितंबर की रात ऊषा, उसकी तीन साल की बेटी और डेढ़ साल के बेटे को लेकर पिकअप से आलमपुर एडवा जंगल ले गया। वहां गला दबाकर हत्या कर शव जला दिया और फरार हो गया। उसके ही दुपट्टे से गले में गांठ लगा दी। बच्ची के रोने पर आरोपी ने उसकी भी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। बच्ची की मरा हुआ समझ कर दोनों को गन्ने के खेत के किनारे फेक दिया। पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने ऊषा के शव पर कम्बल डालकर आग लगा दी तथा दूध की बोतल व मोबाइल फोन का सिम निकालकर फोन तोड़कर जंगल में फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी ने ऊषा के बेटे को अपने ससुराल मुरादाबाद में झूठी कहानी बताकर छिपा दिया था। नीरज की निशानदेही पर पुलिस टीम ने ऊषा के बेटे को मुरादाबाद से सकुशल बरामद कर लिया है। बेटा मुरादाबाद से बरामद, आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने ऊषा के बेटे को मुरादाबाद स्थित आरोपी के ससुराल से बरामद कर लिया है। एसपी ग्रामीण गौतम राय ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में नीरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें- कानपुर कारोबारी हत्याकांड, मां ने कहा था- इनका कुछ करो:अय्याशी से परेशान बेटे ने हत्या कराई; अब करोड़ों का व्यापार कौन संभालेगा? करोड़पति परिवार। परिवार में कलह और अविश्वास। पिता-बेटे के बीच बढ़ती दूरी। यह कहानी कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड से जुड़ी है। पुलिस की जांच में परिवार के भीतर लंबे समय से चल रही खींचतान की कई परतें सामने आई हैं। पढ़ें पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)