बारिश में गिरे 3 मकानों के परिवारों को मिली मदद:रामपुर में DM ने 3.60 लाख के चेक दिए, 1.20 लाख रुपये की सहायता

Oct 08, 2026 - 14:22
0
बारिश में गिरे 3 मकानों के परिवारों को मिली मदद:रामपुर में DM ने 3.60 लाख के चेक दिए, 1.20 लाख रुपये की सहायता
रामपुर में सितंबर के आखिरी सप्ताह में लगातार चार-पांच दिन हुई बारिश के दौरान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए तीन आवासीय मकानों के प्रभावित परिवारों को गुरुवार को राहत सहायता दी गई।डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अपने कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान तीन पात्र लाभार्थियों को राज्य आपदा मोचक निधि (SDRF) के तहत सहायता राशि के चेक वितरित किए। प्रत्येक लाभार्थी को एक लाख 20 हजार रुपये का चेक दिया गया। तीनों परिवारों को कुल 3.60 लाख रुपये की सहायता मिली। डीएम ने बताया कि सितंबर के अंतिम सप्ताह में लगातार हुई बारिश के कारण जिले में कुछ कच्चे मकान गिरकर क्षतिग्रस्त हुए थे। डीएम ने बताया मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि अतिवृष्टि या अन्य आपदा से जिन लोगों के मकान पूर्ण या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें नियमानुसार तत्काल राहत सहायता उपलब्ध कराई जाए। इसी क्रम में तीन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के प्रभावित परिवारों को सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। कच्चा आवासीय मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त तहसील शाहबाद के ग्राम रायपुर के माजरा धीमरों वाला निवासी सपना पत्नी कुंवर पाल का कच्चा आवासीय मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्हें एक लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक दिया गया। इसी तरह तहसील सदर के ग्राम रेहटगंज निवासी हरदेई पत्नी नेमचन्द्र का पक्का आवासीय मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होने पर उन्हें एक लाख 20 हजार रुपये की सहायता दी गई। ग्राम बहादुरगंज निवासी मोहम्मद आसिफ पुत्र जाहिद का कच्चा आवासीय मकान भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुआ था। उन्हें भी एक लाख 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। डीएम ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को शासन के प्रावधानों के अनुसार अनुमन्य राहत सहायता प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को समयबद्ध और त्वरित राहत देने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User