बारिश में मिट्टी का घर ढहा, 4 लोग दबे:ग्रामीणों ने मलबे से निकालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया
मऊ के परदहां गांव में शनिवार शाम करीब 5 बजे लगातार बारिश के कारण मिट्टी का घर ढह गया। हादसे में घर के तीन सदस्य और पड़ोस की एक महिला मलबे में दबकर घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने चारों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। सभी का इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बारिश से कमजोर हो गया था मकान ग्रामीणों के मुताबिक, शिवदस सिंह का मिट्टी का घर लगातार बारिश के कारण कमजोर हो गया था। शनिवार शाम अचानक मकान भरभराकर गिर गया। इसमें 40 वर्षीय प्रिंस सिंह, 35 वर्षीय रेनू सिंह और 16 वर्षीय उज्ज्वल सिंह दब गए। दो फोटो देखें… पड़ोस की महिला भी मलबे में दबी मकान गिरने के दौरान पड़ोस की 45 वर्षीय मीनू पटेल भी घायल हो गईं। घर गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव शुरू किया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद चारों घायलों को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद सभी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बिजली कनेक्शन नहीं काटने पर सवाल ग्रामीणों ने हादसे के बाद बिजली विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि मकान गिरने के बाद भी बिजली का कनेक्शन नहीं काटा गया। इससे मलबा हटाने और बचाव कार्य के दौरान करंट लगने का खतरा बना रहा। ग्रामीणों ने बिजली के तार तत्काल हटाने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)