बछरायूं में 'हेल्दी बेबी शो':बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर जोर, अभिभावकों को जागरूक किया

Oct 03, 2026 - 17:40
0
बछरायूं में 'हेल्दी बेबी शो':बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर जोर, अभिभावकों को जागरूक किया
बछरायूं। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद अमरोहा के 50 शैय्या युक्त चिकित्सालय बछरायूं में शनिवार को ‘हेल्दी बेबी शो’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ धनौरा विधायक राजीव तरारा ने किया। इस दौरान बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, नियमित टीकाकरण और दंत स्वास्थ्य को लेकर अभिभावकों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की उचित देखभाल, संतुलित आहार, साफ-सफाई और समय से टीकाकरण कराने के महत्व पर जोर दिया गया। अभिभावकों को बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच और पौष्टिक आहार पर विशेष ध्यान देने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बच्चों के टीकाकरण कार्ड को अनिवार्य रखा गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने बच्चों में दांतों की समस्याओं और मुख की स्वच्छता को लेकर भी जागरूक किया। नियमित रूप से दांतों की सफाई करने और समस्या होने पर समय से उपचार कराने की सलाह दी गई। इस अवसर पर विधायक राजीव तरारा ने प्रतिभावान बच्चों एवं कार्यक्रम के प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों और अभिभावकों की सहभागिता से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User