बदायूं क्लब में सजी सुरों की महफिल:चार घंटे तक गूंजे सदाबहार नगमे, गायकों की प्रस्तुतियों पर झूमे संगीत प्रेमी

Oct 11, 2026 - 16:18
0
बदायूं क्लब में सजी सुरों की महफिल:चार घंटे तक गूंजे सदाबहार नगमे, गायकों की प्रस्तुतियों पर झूमे संगीत प्रेमी
बदायूं। सदाबहार नगमों की मिठास, सुरों का जादू और तालियों की गूंज। बदायूं क्लब में शनिवार रात आयोजित ‘सुर संगम’ कार्यक्रम में किशोर कुमार के गीतों ने संगीत प्रेमियों को पुराने दौर की याद दिला दी। रात 8 बजे से 12 बजे तक चली महफिल में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। किसी ने अपनी गायकी से श्रोताओं का दिल जीता तो किसी की प्रस्तुति पर लोगों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। बदायूं क्लब की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में संगीत के शौकीन कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के महिला प्रकोष्ठ की संरक्षक सदस्य मंजुल शंखधार, अरुणा बिरला, करुणा रस्तोगी, शशि गुप्ता, कुसुम रस्तोगी, सरोज रस्तोगी, मीता रस्तोगी और रागिनी रस्तोगी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। किशोर कुमार की स्मृति को समर्पित इस आयोजन में पुराने और नए गीतों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को बांधे रखा। देखें, 3 तस्वीरें…. क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने ‘नीले-नीले अंबर पर’ और ‘छूकर मेरे मन को’ गीत प्रस्तुत किए। वहीं, सह सचिव अनूप रस्तोगी ने ‘ओ मेरे दिल के चैन’ सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही बटोरी। ब्लॉक प्रमुख धीरज सक्सेना ने ‘मेरे दिल में आज क्या है’ गीत पेश कर महफिल में रंग जमा दिया। इसके अलावा प्रशांत दीक्षित, विशाल शर्मा, अजय, पवन वर्मा, अनुज सक्सेना और अश्वनी ने भी गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के अंत में क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने सभी गायकों को सम्मानित किया। उन्होंने आयोजन में शामिल कलाकारों और उपस्थित लोगों का आभार जताया। इस मौके पर कवि माधव मिश्रा, नीरज शर्मा, दीपक सक्सेना, नरेश शंखधार, सपना रस्तोगी, मंजू शर्मा, रुपेन्दर सिंह लांबा, डॉ. संजीव कुमार गुप्ता, नितिन गुप्ता, राहुल चौबे, पंकज शर्मा, आलोक पाठक, प्रदीप शर्मा, सुमित मिश्रा, रितु शर्मा और सुशील शर्मा सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User