बरेली में सीडीओ ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया:खाने की क्वालिटी और रिकॉर्ड जांचे, पीड़िताओं से बात भी की
बरेली में सीडीओ देवयानी ने रविवार को वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर में रह रहीं पीड़िताओं से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही रहने, भोजन और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सेंटर की व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। कैंटीन में भोजन की गुणवत्ता जांची सीडीओ ने सेंटर में पीड़िताओं को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कैंटीन में भोजन की गुणवत्ता जांची और अन्य व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान पीड़िताओं से बातचीत कर उनकी जरूरतों और समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। केस पंजिका समेत कई रिकॉर्ड चेक किए निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने केस पंजिका, अल्पावास पंजिका सहित अन्य रिकॉर्ड और फाइलों की जांच की। उन्होंने सेंटर की गतिविधियों और मामलों से जुड़े दस्तावेजों की स्थिति देखी। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा, वन स्टॉप सेंटर और पुलिस चौकी का स्टाफ मौजूद रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)