बदायूं में 40 घंटे से ज्यादा बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त:सैकड़ों पेड़ गिरे, दर्जनों पोल ढहे; बिजली संकट गहराया, गांवों में कच्चे मकान ढहे

Sep 27, 2026 - 07:10
0
बदायूं में 40 घंटे से ज्यादा बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त:सैकड़ों पेड़ गिरे, दर्जनों पोल ढहे; बिजली संकट गहराया, गांवों में कच्चे मकान ढहे
बदायूं में 40 घंटे से ज्यादा की बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शुक्रवार दोपहर से लगातार बारिश और तेज हवा के कारण सैकड़ों पेड़ और दर्जनों बिजली के पोल गिर गए। इससे सैकड़ों गांव अंधेरे में डूब गए और कई कच्चे मकान भी ढह गए हैं। शहर में शनिवार को पूरे दिन बिजली सप्लाई पर असर पड़ा। देर रात कुछ इलाकों में बिजली आई, पर कई मोहल्लों में रातभर अंधेरा रहा। फॉल्ट और करंट के खतरे के चलते बिजली विभाग ने कई इलाकों की सप्लाई बंद की। लगातार बारिश के साथ बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई। पूरे दिन बाजार में सन्नाटा रहा। ग्राहक न होने से दुकानें बंद रहीं। जरूरी काम से निकले लोगों को भी पानी भरे रास्तों से निकलना पड़ा। गांवों में हालात ज्यादा खराब हैं। तेज हवा और बारिश से दर्जनों कच्चे मकान ढह गए। सैकड़ों गांवों में बिजली बंद होने से ग्रामीणों को अंधेरे में रात बितानी पड़ी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User