मेरठ की कल की 10 बड़ी खबरें:29 साल के युवक ने सुसाइड किया, चाकू लेकर आशा कार्यकर्ता को धमकाया; EVM वेयर हाउस देखने पहुंचे DM
नमस्कार, मेरठ की कल (शनिवार) की बड़ी खबरें… मेरठ में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर में समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के सामने एक श्रमिक आवास नहीं मिलने की शिकायत रखी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सेंट्रल मार्केट में अवैध निर्माण लोग खुद ही हटा रहे हैं। रालोद का सामाजिक समरसता सम्मेलन में 2027 चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. मंत्री से श्रमिक बोला-योजना बंद थी तो आवेदन क्यों लिया:मेरठ में शिकायत की; कहा-फीस भरते रहे, रसीद भी मिली लेकिन मदद नहीं सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को श्रम विभाग मेरठ में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने फीता काटकर किया। शिविर के दौरान महेंद्र कुमार ने मंत्री असीम अरुण के सामने आवास योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत रखी। महेंद्र ने बताया कि करीब 10 साल पहले उसने भवन निर्माण/आवास से जुड़ी योजना के तहत आवेदन किया था। उसका मकान जर्जर हालत में है और छत भी खराब हो चुकी है। उसके अनुसार आवेदन के समय उसे मकान की मरम्मत के लिए करीब 25 हजार रुपए की सहायता मिलने की बात कही गई थी, लेकिन आज तक उसे एक रुपया भी नहीं मिला। पढ़िए पूरी खबर 2. मेरठ सेंट्रल मार्केट में खुद हटाया जा रहा अवैध निर्माण; सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई जारी, दुकानों के आगे से हटाए हिस्से मेरठ की सेंट्रल मार्केट समेत आवास विकास और मेडा के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शहर में हलचल तेज है। एक तरफ आंदोलन का दौर चल रहा है तो दूसरी तरफ अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें हो रही हैं। इसी बीच सेंट्रल मार्केट क्षेत्र में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी जारी है। पढ़िए पूरी खबर 3. मेरठ में रालोद का सामाजिक समरसता सम्मेलन:SGM गार्डन में जुटे पार्टी कार्यकर्ता, 2027 चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल आज शनिवार को अपना सामाजिक समरसता सम्मेलन हुआ। एसजीएम गार्डन में हुए सामाजिक समरसता सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूरे मनोयोग से जुड़ने का संदेश दिया। पढ़िए पूरी खबर 4. 28 सितंबर को MDA और RTO का घेराव करेंगे किसान:कच्ची कॉलोनी के ध्वस्तीकरण और पुराने वाहनों की कार्रवाई का विरोध करेगी भाकियू मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कच्ची कॉलोनी पर होने वाली कार्रवाई और परिवहन विभाग की नीतियों का विरोध करने अब भाकियू भी आ गई है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में इन दोनों मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में जिले के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पढ़िए पूरी खबर 5. मेरठ में 29 साल के युवक ने किया सुसाइड:कमरे में मिली डेडबॉडी, दोपहर तक नहीं उठा तो मां पहुंची, दरवाजा तोड़कर निकाली लाश मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र के ठठेरवाड़ा में शनिवार को 29 वर्षीय युवक कर्ण वर्मा का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। युवक अपने परिवार से अलग दूसरे मकान में अकेला रहता था। शनिवार दोपहर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसकी मां सीता वर्मा उसे उठाने के लिए पहुंचीं। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। पढ़िए पूरी खबर 6. मेरठ में कचहरी गेट पर बारिश के बीच पेड़ गिरा; चाय वाला घायल, वैगनआर और ब्रेजा कारें टूटीं, चाय का ठेला भी दबा मेरठ में शनिवार सुबह बारिश के बीच कचहरी के पश्चिमी गेट पर एक हादसा हो गया। हनुमान मंदिर के सामने एक पेड़ की डाल अचानक नीचे खड़ी दो कारों और चाय के ठेले पर गिर गई। हादसे में वैगनआर और ब्रेजा कारें टूट गईं। पेड़ के नीचे चाय बना रहा ठेला संचालक विनोद भी घायल हो गया। अच्छी बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई। पढ़िए पूरी खबर 7. मेरठ में ड्रग सप्लायर के खिलाफ लोग SSP ऑफिस पहुंचे; महिलाओं समेत दर्जनों लोगों ने कार्रवाई की मांग की, धमकाने का भी आरोप मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में एक ड्रग सप्लायर के खिलाफ शनिवार को क्षेत्रवासियों का गुस्सा एसएसपी ऑफिस तक पहुंचा। नई बस्ती लल्लापुरा के सागर के नेतृत्व में दर्जनों महिलाएं और पुरुष एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने परिवार पर खुलेआम गांजा बेचने और विरोध करने वालों को धमकाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पढ़िए पूरी खबर 8. डीएम ने EVM वेयर हाउस का निरीक्षण किया:आईटीआई साकेत और कंकरखेड़ा में व्यवस्थाएं देखीं, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे मेरठ जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने आईटीआई साकेत और कंकरखेड़ा स्थित मार्शल पिच में बने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके इस निरीक्षण में समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि में मौजूद रहे। उन्होंने भी व्यवस्था में सुधार के बिंदु डीएम के समक्ष रखें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में लगे कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। पढ़िए पूरी खबर 9. मेरठ में युवक ने चाकू लेकर आशा कार्यकर्ता को धमकाया:जमीन विवाद में हत्या की धमकी का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के नूर नगर में एक युवक का हाथ में चाकू लेकर महिला को धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक हाथ में धारदार चाकू लिए दिखाई दे रहा है। महिला की ओर से आरोप लगाया गया है कि जमीन के विवाद को लेकर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर 10. प्रभारी मंत्री ने विकास भवन सभागार में की समीक्षा बैठक:‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को दी बधाई प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने शनिवार दोपहर विकास भवन सभागार में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत चल रहे कामों की समीक्षा की। उन्होंने हाल ही के सफल कार्यक्रमों के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को बधाई दी। आने वाले कार्यक्रमों के सफल आयोजन के निर्देश भी दिए गए। प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र और ब्लॉक में एक विकास या सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट को गोद लें। इसमें चौराहों को बेहतर बनाना, फ्लाईओवर के नीचे सफाई और सौंदर्यीकरण, या स्थानीय तालाबों को ठीक करना जैसे काम शामिल हैं। पढ़िए पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)