बदायूं में बाइक सवार की गर्दन पर गिरा टिनशेड, मौत:सड़क पर पिकअप से उतार रहे थे, तभी अचानक छूटकर तीन युवकों पर गिरी

Sep 25, 2026 - 10:59
0
बदायूं में बाइक सवार की गर्दन पर गिरा टिनशेड, मौत:सड़क पर पिकअप से उतार रहे थे, तभी अचानक छूटकर तीन युवकों पर गिरी
बदायूं में पिकअप वाहन से टीन शेड उतारते समय एक बाइक सवार युवक उसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार उसका चचेरा भाई और एक पड़ोसी भी घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का इलाज चल रहा है। यह घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे इस्लामनगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव के पास हुई। मृतक की पहचान चंदोई गांव निवासी अंकुश (प्रेम सिंह का बेटा) के रूप में हुई है। अंकुश संभल जिले के चंदौसी में एक फैक्ट्री में रात की ड्यूटी के लिए जा रहा था। उसके साथ बाइक पर चचेरा भाई राकेश (चंद्रभान का बेटा) और पड़ोसी दिलीप (राम भरोसे का बेटा) भी थे। रास्ते में पूर्व प्रधान के घर के सामने सड़क पर कुछ लोग पिकअप वाहन से टीन शेड उतार रहे थे। इसी दौरान टीन शेड अचानक विपरीत दिशा में मुड़ गया और अंकुश की गर्दन पर जा लगा। इस हादसे में अंकुश बाइक समेत अपने दोनों साथियों के साथ सड़क पर गिर गया। घायल राकेश और दिलीप ने तुरंत अंकुश को संभाला और संभल जिले के चंदौसी के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अंकुश को मृत घोषित कर दिया। राकेश और दिलीप को भी मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। इस्लामनगर के प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User