बदायूं में दिनदहाड़े महिला का कुंडल लूटा:बेटे संग मंदिर से लौट रही मां, पुलिस ने 5 दिन में चोर पकड़ने का दिया अश्वासन
बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला का कुंडल लूट लिया गया। महिला अपने बेटे राजेश के साथ 7 अक्टूबर को रामपुर के शाहबाद स्थित एक मंदिर से प्रसाद चढ़ाकर लूना बाइक से घर लौट रही थी। दोपहर करीब 12.30 बजे मन्नूनगर तिराहे के पास से एक बाइक पर सवार दो बदमाश उनके पीछे लग गए। केंद्रीय विद्यालय के पास सुनसान इलाके में पहुंचते ही बदमाशों ने शकुंतला का कुंडल छीन लिया और भाग निकले। बेटे ने पीछा किया, लेकिन उन्हें पकड़ नहीं सका। घटना की सूचना यूपी 112 को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चोरी के इरादे से झपटने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने महिला को थाने बुलाकर एक फुटेज दिखाई, जिसमें दिखे बदमाशों को महिला ने पहचान लिया। पुलिस ने पीड़ित को चार से पांच दिन में कुंडल वापस दिलाने का आश्वासन दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)