पंजू सराय में खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन:‘हारे का सहारा’ भजन पर झूमे भक्त, बांटा प्रसाद
संभल के मोहल्ला पंजू सराय में 7 अक्टूबर की रात खाटू श्याम बाबा के भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया। समस्त श्याम प्रेमियों और सनातन धर्मावलंबियों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बाबा की मनमोहक झांकी सजाई गई। भजन मंडली ने ‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’ सहित कई भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और बाबा का गुणगान किया। कीर्तन में मोहल्ले की महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आयोजन स्थल को टेंट और रंग-बिरंगी लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया था। पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल रहा। कीर्तन के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि श्याम प्रेमियों के सहयोग से हर वर्ष इस कीर्तन का आयोजन किया जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)