बदायूं में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्ष भिड़े:3 लोगों को गोली लगने का दावा, जांच में नहीं मिले फायरिंग के सबूत

Oct 07, 2026 - 09:20
0
बदायूं में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्ष भिड़े:3 लोगों को गोली लगने का दावा, जांच में नहीं मिले फायरिंग के सबूत
बदायूं में सहसवान-जरीफनगर सीमा पर जमीन के विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर तीन लोगों को गोली लगने का दावा किया। हालांकि, अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान तीनों के गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस की जांच में भी मौके पर फायरिंग के कोई सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, मदारपुर निवासी पुष्पेंद्र यादव मंगलवार को परिजनों के साथ खेत पर थे। इसी दौरान चंदनपुर निवासी बालेंद्र यादव, यशपाल यादव और रसूलपुर डांस निवासी रामभूप व लायक वहां पहुंचे। खेत की मेड़ को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। मंगलवार को इसी बात को लेकर गालीगलौज के बाद मारपीट हो गई। तीन लोगों को गोली लगने की सूचना दी मारपीट के बाद पुष्पेंद्र पक्ष ने तमंचे से फायरिंग का आरोप लगाया। पुलिस को सूचना दी गई कि पुष्पेंद्र, उसके भाई हरवेंद्र और पिता रामरहीश को गोली लगी है। सूचना पर सहसवान पुलिस तीनों को अस्पताल लेकर पहुंची। वहां मेडिकल जांच में किसी के भी गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई। मौके पर भी नहीं मिले फायरिंग के सबूत पुलिस ने घटनास्थल की जांच की, लेकिन वहां फायरिंग से संबंधित कोई सबूत नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में फायरिंग की घटना सामने नहीं आई है। मामले में दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पहले ही दर्ज हो चुका था मुकदमा पुलिस के मुताबिक, बालेंद्र यादव की ओर से पहले ही पुष्पेंद्र, हरवेंद्र और रामरहीश समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका था। पुलिस का कहना है कि पुराने विवाद में कार्रवाई से बचने और मुकदमे में लाभ लेने के लिए फायरिंग के आरोप लगाए जाने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User