सिकंदराबाद थाने में मिशन शक्ति केंद्र का जीर्णोद्धार:बेसिक सुविधाओं में इजाफा, SSP ने महिला पुलिसकर्मियों को खाना परोसा
सिकंदराबाद पुलिस थाने में महिला सुरक्षा और सहायता को अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार रात करीब 8 बजे 'मिशन शक्ति केंद्र' का कायाकल्प कर जीर्णोद्धार किया गया। जीर्णोद्धार के बाद इस केंद्र को न केवल आकर्षक और सुंदर रूप दिया गया है, बल्कि यहां महिला फरियादियों और कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए कई बुनियादी व्यवस्थाओं का विस्तार भी किया गया है। नवनिर्मित मिशन शक्ति केंद्र में आने वाली पीड़ित महिलाओं और ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों के लिए स्वच्छ पेयजल और आधुनिक वॉशरूम की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, शिकायतों के त्वरित व संवेदनशील निस्तारण के लिए केंद्र प्रभारी को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे पीड़िता की बेहतर ढंग से काउंसलिंग कर सकें और उन्हें शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की सटीक जानकारी प्रदान कर सकें। दो तस्वीरें देखें कार्यक्रम का सबसे मुख्य आकर्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह का महिला पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और आत्मीयता दर्शाने वाला कदम रहा। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह समेत अन्य उच्च अधिकारियों ने स्वयं अपने हाथों से महिला पुलिसकर्मियों को भोजन परोसा, जिसने सभी का दिल जीत लिया। पुलिस विभाग की इस अनूठी और सराहनीय पहल से समाज में संवेदनशील, पारदर्शी और महिला हितैषी पुलिसिंग का एक मजबूत और सकारात्मक संदेश गया है। इस कार्यक्रम के दौरान जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन में आईपीएस अंतरिक्ष जैन, आईपीएस प्रेमसुख दरिया, एसपी सिटी अभिषेक प्रताप एजेय, एसपी क्राइम नरेश कुमार और सीओ प्रखर पांडेय समेत क्षेत्र के तमाम पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। विभाग की इस पहल से महिला पीड़ितों को पुलिस स्टेशन में एक सुरक्षित, सहज और सम्मानजनक माहौल प्राप्त हो सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)