बदायूं में मां भगवती का जागरण:भजनों और डांडिया से भक्तिमय हुआ राजमहल गार्डन, जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता
बदायूं के विद्या कृष्ण नगर कॉलोनी स्थित पक्का लाल राजमहल गार्डन में रविवार को मां भगवती की भजन संध्या, अर्धरात्रि जागरण और डांडिया महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। भजनों और माता रानी की आराधना के बीच श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य और शेखूपुर के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य शामिल हुए। अग्निशमन अधिकारी और भारत विकास परिषद की गौरी शंकर शाखा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी सहभागिता की। आयोजन में मैसर्स श्यामलाल के नाती की दुकान ज्वेलर्स फर्म की ओर से हरिकृष्ण वर्मा और बालकृष्ण वर्मा की प्रमुख भूमिका रही। डॉ. रुचि गुप्ता, डॉ. वागीश वार्ष्णेय, एसबीआई मुख्य शाखा प्रबंधक पीयूष वर्मा सहित गोपी कृष्ण, राहुल रस्तोगी, संदीप रस्तोगी, नितिन वैश्य, गजेंद्र वैश्य, राजीव सक्सेना, सौरभ गुप्ता, सुनील नारंग, संजीव वर्मा, सुशील गुप्ता और संजीव सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)