बदायूं में मिशन शक्ति का अभियान:स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी
बदायूं में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत मुजरिया पुलिस बालिकाओं की सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को लेकर अभियान चला रही है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार और मिशन शक्ति प्रभारी एसआई कमरुद्दीन के निर्देशन में पुलिस टीम क्षेत्र के स्कूल-कॉलेजों में छात्राओं की सुरक्षा पर नजर रख रही है। कॉलेज खुलने और बंद होने के समय छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। इसके साथ ही स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जा रही है। ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल सुमन यादव, सीमा, मोनू बैंसला और प्रशांत कुमार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)