बदायूं में मिशन शक्ति कार्यक्रम:कस्तूरबा गांधी विद्यालय में जागरूकता अभियान, छात्राओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी

Oct 18, 2026 - 12:54
0
बदायूं में मिशन शक्ति कार्यक्रम:कस्तूरबा गांधी विद्यालय में जागरूकता अभियान, छात्राओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी
बदायूं में कादरचौक थाना प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में 17 अक्टूबर को कस्तूरबा गांधी विद्यालय जलालपुर में मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को महिला सुरक्षा, सहायता और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ऑपरेशन गरुड़, ऑपरेशन शील्ड, ऑपरेशन डेस्ट्राय, ऑपरेशन खोज, ऑपरेशन बचपन, ऑपरेशन मजनू, ऑपरेशन नशामुक्ति, ऑपरेशन रक्षा और ऑपरेशन ईगल के बारे में बताया गया। इसके साथ ही शक्ति मोबाइल, महिला हेल्प डेस्क, महिला साइबर सेल, पिंक बूथ और परामर्श केंद्र जैसी व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट सखी और रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान योजना के बारे में भी जागरूक किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User