बदायूं में सिपाही को DCM से कुचलने की कोशिश:पुलिस ने जानलेवा हरकत को लापरवाही बताया, ड्राइवर को राहत देने की साजिश

Sep 26, 2026 - 12:55
0
बदायूं में सिपाही को DCM से कुचलने की कोशिश:पुलिस ने जानलेवा हरकत को लापरवाही बताया, ड्राइवर को राहत देने की साजिश
बदायूं के सहसवान में वर्दी पहने सिपाही को डीसीएम से कुचलने की कोशिश हुई। सिपाही ने भागकर जान बचाई, घटना कैमरे में भी कैद हुई, लेकिन सहसवान पुलिस की कार्रवाई में यह जानलेवा हरकत महज ‘लापरवाही से वाहन चलाने’ तक सिमट गई। सवाल यह है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराते समय घटना की गंभीरता को किस आधार पर हल्का कर दिया? 24 सितंबर को पशु क्रूरता की शिकायत पर कोतवाली से दारोगा के साथ सिपाही को बाजार में निगरानी के लिए भेजा गया था। इसी दौरान काले पशुओं से भरे ओवरलोड डीसीएम को रोकने के लिए सिपाही आगे बढ़ा। आरोप है कि चालक ने डीसीएम रोकने के बजाय उसकी तरफ बढ़ा दिया। सिपाही ने पीछे हटकर खुद को बचाया। इसके बाद चालक वाहन लेकर निकल गया। यहां मामला सिर्फ डीसीएम चालक की हरकत तक सीमित नहीं है। सिपाही सरकारी ड्यूटी पर था और उसी ड्यूटी के दौरान उसकी जान पर बनी। इसके बावजूद दर्ज मुकदमे में घटना को वाहन चलाने में लापरवाही के तौर पर दर्ज किया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब सहसवान पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर जांच में वीडियो और मौके की परिस्थितियां चालक द्वारा सिपाही की ओर जानबूझकर वाहन बढ़ाने की पुष्टि करती हैं, तो फिर मुकदमा दर्ज करते समय इस पहलू को दरकिनार करने की जरूरत क्यों पड़ी। कुल मिलाकर घटना को हल्का करके दर्ज करने का रास्ता चुना।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User