रालोद आज करेगी सामाजिक समरसता सम्मेलन:SGM गार्डन में जुटेंगे पार्टी कार्यकर्ता, आगामी चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति

Sep 26, 2026 - 12:55
0
रालोद आज करेगी सामाजिक समरसता सम्मेलन:SGM गार्डन में जुटेंगे पार्टी कार्यकर्ता, आगामी चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति
मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल आज शनिवार को अपना सामाजिक समरसता सम्मेलन करने जा रही है। सम्मेलन लालकुर्ती के एसजीएम गार्डन में होगा। सम्मेलन में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी मुख्य अतिथि होंगे। वहीं उनके साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार भी सम्मेलन में पहुंचेंगे। रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव प्रतीक जैन ने बताया कि आगामी 2027 के चुनाव में पार्टी की क्या रणनीति होगी इसको लेकर ये बैठक आयोजित की जा रही है। इस सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, प्रबुद्ध कुमार, पूर्व विधायक विनोद कुमार हरित, नरेन्द्र सिंह खजूरी, संगीता दोहरे मौजूद रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User