बदायूं में सर सैयद डे समारोह आयोजित:शिक्षा, सामाजिक सुधार, आपसी सौहार्द और आधुनिक विचारधारा के महत्व पर चर्चा

Oct 18, 2026 - 17:52
0
बदायूं में सर सैयद डे समारोह आयोजित:शिक्षा, सामाजिक सुधार, आपसी सौहार्द और आधुनिक विचारधारा के महत्व पर चर्चा
बदायूं में आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में 17 अक्टूबर को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की जयंती पर सर सैयद डे मनाया गया। समारोह में शिक्षा, सामाजिक सुधार, आपसी सौहार्द और आधुनिक विचारधारा के महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के डीन ऑफ फैकल्टी प्रोफेसर मोहम्मद खालिद रहे। प्रोफेसर जावेद तालिब विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट गौहर अली ने की, जबकि मंच संचालन अहमद मुजतबा ने किया। आयोजन की जिम्मेदारी सलमान अहमद, हम्मी और डॉ. इत्तेहाद आलम ने संभाली। वक्ताओं ने सर सैयद अहमद खान के शैक्षिक योगदान को याद करते हुए शिक्षा के प्रसार और सामाजिक सुधार में उनके विचारों के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह में अनवर आलम, शहंशाह, अमीरुल, डॉ. रितु चंद्रा, डॉ. कुमार वासु, आसिफ, शारिक, डॉ. शारिक हनीफ सलीम उद्दीन, डॉ. यूसुफ और डॉ. सबीह खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User