बदायूं में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर:महिला की मौत और दंपती घायल, CCTV
बिल्सी में बदायूं-बिजनौर हाईवे पर रविवार शाम हुए भीषण हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में तेज रफ्तार पिकअप पीछे से बाइक को टक्कर मारती दिख रही है। टक्कर लगते ही बाइक आगे चल रही फसल निकालने की मशीन से जा भिड़ी। दोनों वाहनों के बीच फंसे बाइक सवारों में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांव पिंडौल के पास हुआ। उघैती थाना क्षेत्र के गांव लोथर निवासी भीकम अपनी पत्नी खुशी को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बाइक से बिल्सी आया था। बाइक पर उसकी भाभी किरण (25) पत्नी प्रमोद कुमार भी सवार थीं। तीनों रविवार शाम घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही फसल निकालने की मशीन से जा भिड़ी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी पहुंचाया। आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू वहां चिकित्सकों ने किरण को मृत घोषित कर दिया। भीकम और उसकी पत्नी खुशी की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)