अयोध्या में डंपर ने गाय को कुचला, मौत:मोहली चौराहे के पास हादसा, भीड़ ने दौड़ाकर चालक को पकड़ा; पुलिस को सौंपा

Oct 19, 2026 - 13:24
0
अयोध्या में डंपर ने गाय को कुचला, मौत:मोहली चौराहे के पास हादसा, भीड़ ने दौड़ाकर चालक को पकड़ा; पुलिस को सौंपा
अयोध्या जिले के खंडासा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर मिट्टी लेकर जा रहे एक डंपर ने सड़क किनारे बैठी गाय को कुचल दिया। हादसा मोहली चौराहे के पास हुआ, जहां गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर चालक को थाने ले गई। डंपर 84 कोसी परिक्रमा संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य के लिए मिट्टी लेकर जा रहा था। हादसे के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में लगे वाहनों की आवाजाही और उनकी ओवरलोडिंग पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि भारी मात्रा में मिट्टी लादकर गुजरने वाले डंपरों से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है और सड़क भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो रही है। डंपर की चपेट में आने से गाय की मौत स्थानीय लोगों के मुताबिक, सोमवार दोपहर डंपर मोहली चौराहे के पास पहुंचा, तभी सड़क किनारे बैठी गाय उसकी चपेट में आ गई। टक्कर के बाद गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोग जुट गए और चालक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को अपने कब्जे में लेकर चालक को थाने पहुंचाया। वाहन का नंबर एचआर 46 जी 9630 बताया गया है। चौकी प्रभारी प्रशांत पांडेय ने बताया कि डंपर और चालक को थाने लाया गया है। तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। ओवरलोडिंग से सड़क खराब होने का आरोप ग्रामीण अजय तिवारी, हनुमान शुक्ला, दीनानाथ, रामकिशोर, सुजीत कुमार, अखिलेश सिंह और आदित्य शुक्ला समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के लिए मिट्टी लेकर जाने वाले डंपर ओवरलोड चलते हैं। उनके अनुसार, भारी वाहनों की आवाजाही से हादसों की आशंका बनी रहती है और सड़क भी जगह-जगह टूट रही है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या पर ध्यान देने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User