बदायूं में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला:मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया, पति ने अफेयर में जान देने की बात कही

Oct 16, 2026 - 18:08
0
बदायूं में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला:मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया, पति ने अफेयर में जान देने की बात कही
बदायूं के बिसौली में शुक्रवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटका मिला। सुबह करीब 9 बजे यह घटना हुई। विवाहिता संभल जिले की रहने वाली थी। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पति ने विवाहिता के चरित्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसने अफेयर के चलते आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही यह मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के दबथरा गांव का है। यहां के करन सिंह की शादी करीब नौ साल पहले संभल के रुदायन गांव की रिंकी (34) से हुई थी। उनके आठ साल का बेटा और पांच साल की बेटी है। पति करन सिंह के मुताबिक, रिंकी के गांव के ही एक युवक से संबंध थे। उसने इसकी शिकायत परिजनों से भी की थी। पति का कहना है कि इन्हीं संबंधों का विरोध करने पर रिंकी ने जान दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User