बदायूं में युवक ने जहर खाकर दी जान:भाईयों से विवाद के बाद किया सुसाइड, अस्पताल में तोड़ा दम
बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नोना चमारपुरा गांव में विनोद (28) ने बुधवार रात लगभग 9 बजे पारिवारिक विवाद के चलते जहरीली चीज खाकर आत्महत्या कर ली। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। विनोद के मौसेरे भाई चंद्रभान ने बताया कि उसका ताऊ और तहेरे भाइयों से विवाद चल रहा था। बुधवार को भी झगड़ा हुआ था। चंद्रभान के अनुसार, विनोद थाने में शिकायत करने के बाद घर लौटा और जहरीला पदार्थ खा लिया। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि विनोद का पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। उन्होंने ताऊ से विवाद की कोई शिकायत थाने में दर्ज न होने की बात कही। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)