गोरखपुर में ई-रिक्शा में महिला से अश्लील हरकत:ड्राइवर ने गंदे गाने गाकर की छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट की

Oct 15, 2026 - 11:45
0
गोरखपुर में ई-रिक्शा में महिला से अश्लील हरकत:ड्राइवर ने गंदे गाने गाकर की छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट की
गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके में अस्पताल से लौट रही महिला से ई-रिक्शा में अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि ई-रिक्शा ड्राइवर रास्ते भर गंदे गाने गाता रहा और अश्लील बातें करने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट भी किया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ गोरखनाथ थाने में अश्लील हरकत करने और मारपीट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे से ड्राइवर की पहचान कर रही है। अस्पताल से घर लौट रही थी महिला चिलुआताल इलाके की 35 साल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 14 अक्टूबर को वह प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराने गई थी। इलाज के बाद वह बैटरी रिक्शा से अपने घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में ऑटो वाला गंदे-गंदे गाने गा रहा था और उसके साथ कई बार गंदी-गंदी बातें करने की कोशिश करने लगा। यह सब सुनकर महिला असहज हो गई। कॉल कर पति को बुलाया महिला ने साहस दिखाते हुए नकहा जंगल तिराहे पर पहुंचते ही ऑटो रुकवा दिया। इसके बाद उसने अपने पति को फोन कर बुलाया। पति के आने पर जब उसने ऑटो चालक की हरकतों के बारे में बताया। पति ने चालक से पूछताछ की तो वह उल्टा महिला से ही गाली-गलौज करने लगा। पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत गोरखनाथ थाने में दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ बुधवार की रात FIR दर्ज कर ली गई है। गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह का कहना है कि ई-रिक्शा चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस मामले की जांच थाने की उपनिरीक्षक रंजना यादव को सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User