बदायूं रामलीला मेले में बढ़ने लगी रौनक:बड़े झूले तैयार, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया गांधी ग्राउंड
बदायूं के गांधी ग्राउंड में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव में अब रौनक बढ़ने लगी है। मैदान में दुकानें सज चुकी हैं, बड़े झूले तैयार हैं और रोशनी का काम भी लगभग पूरा हो गया है। गुरुवार रात धार्मिक ड्रामे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आर्टिफिशियल ज्वैलरी, सजावट का सामान और रेडीमेड कपड़ों की दुकानें लोगों को आकर्षित कर रही हैं। बच्चों में झूलों को लेकर खास उत्साह है। आयोजकों के मुताबिक, शनिवार तक मेला करीब 80 प्रतिशत तक गुलजार हो जाएगा। दुकानदार दिन-रात अपने स्टॉल को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। शाम ढलते ही रंग-बिरंगी लाइटिंग से मैदान की रौनक और बढ़ जाती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)