बदायूं रामलीला में श्रीराम का जन्म:महाराजा दशरथ ने लुटाए हीरे-मोती, आज होगा ताड़का वध का मंचन
बदायूं के गांधी ग्राउंड में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव में सोमवार रात प्रभु श्रीराम के जन्म की लीला का मंचन किया गया। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के साथ लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म का समाचार मिलते ही महाराजा दशरथ का महल खुशियों से भर गया। दासियों के शुभ समाचार सुनाते ही राजा दशरथ ने राजकोष खोल दिया। उन्होंने दासियों को मनचाहा धन, हीरे, मोती और जेवरात लेने को कहा। मंचन के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग के दृश्यों में मग्न हो गए।
महाराजा दशरथ ने शुभ समाचार लाने वाली दासियों को इनाम देने का ऐलान किया। उन्होंने गुरु वशिष्ठ को राजमहल बुलाने का आदेश दिया, ताकि राजकुमारों के जन्म के बाद धार्मिक रीति-रिवाज पूरे किए जा सकें। श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी की देखरेख में गांधी ग्राउंड में यह रामलीला हो रही है। मंगलवार रात गुरु वशिष्ठ के आगमन और ताड़का वध की लीला का मंचन किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)