माया सिंह बनीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष:पंकज चौधरी और सरोज कुशवाहा के अनुमोदन के बाद मिली जिम्मेदारी

Oct 13, 2026 - 08:20
0
माया सिंह बनीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष:पंकज चौधरी और सरोज कुशवाहा के अनुमोदन के बाद मिली जिम्मेदारी
गाजीपुर में माया सिंह को भाजपा महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मंजूरी के बाद महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने यह नियुक्ति की। माया सिंह जमानिया रेलवे स्टेशन की रहने वाली हैं और रामपृत सिंह की बेटी हैं। वह हिंदू डिग्री कॉलेज, जमानिया की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुकी हैं। अभी तक वह महिला मोर्चा की जिला महामंत्री थीं। माया सिंह पहले ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य भी रही हैं। संगठन में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह पद दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि माया सिंह समाजसेवा से जुड़ी हैं और उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा मजबूत होगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User