बडेरा में नवरात्र पर पूजा-अर्चना आयोजित:सुबह शाम आरती में उमड़े श्रद्धालु, सुख समृद्धि खुशहाली खातिर की प्रार्थना

Oct 14, 2026 - 19:44
0
बडेरा में नवरात्र पर पूजा-अर्चना आयोजित:सुबह शाम आरती में उमड़े श्रद्धालु, सुख समृद्धि खुशहाली खातिर की प्रार्थना
औरैया के बडेरा गांव में नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा का दरबार सजाया गया है। यहां प्रतिदिन सुबह और शाम पूजा-अर्चना व आरती की जा रही है। धार्मिक आयोजन में महिलाएं, पुरुष और बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शाम की पूजा और आरती में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होकर मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। नवरात्र के चलते गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर अखिलेश भदौरिया, रज्जन सेंगर, विजय बहादुर, उपदेश, रुद्रा, रवि और सत्यम सहित सैकड़ों महिलाएं व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User