जालौन में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान:4 साल पहले हुई थी शादी, आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं; जांच जारी
जालौन के सिरसा कलार थाना क्षेत्र के दहेलखंड गांव में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे विवाहिता शिवानी (23) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को घटना की जानकारी हुई, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शिवानी की शादी करीब चार साल पहले भूरे से हुई थी। भूरे लोडर चलाता है। दंपती की तीन साल की बेटी नैना है। परिवार में शिवानी के ससुर लालाराम और सास मुन्नी देवी हैं। शिवानी के मायके में उसकी मां सीमा कठेरिया हैं। उसके पिता राजेश का करीब छह महीने पहले निधन हो गया था। शिकायत मिलने पर होगी आगे की कार्रवाई थानाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी मायके पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)