बड़हलगंज में समाजसेवी की पहल:प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को बैग, कॉपी, पेन सहित स्टेशनरी वितरित की
गोरखपुर के बड़हलगंज में बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पोहिला गांव निवासी उद्यमी एवं समाजसेवी सत्यप्रकाश तिवारी ने दो विद्यालयों के 350 विद्यार्थियों को स्कूल बैग और स्टेशनरी वितरित की। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। पहला कार्यक्रम ग्रामसभा पोहिला स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित हुआ, जहां 100 बच्चों को बैग, कॉपी, पेन, पेंसिल, शार्पनर और इरेजर सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री दी गई। वहीं, बड़हलगंज बीआरसी परिसर स्थित कंपोजिट विद्यालय के 250 बच्चों को भी स्कूल बैग और स्टेशनरी वितरित की गई। पोहिला के कार्यक्रम में बार एसोसिएशन गोला के कोषाध्यक्ष मनीष राय मुख्य अतिथि और बड़हलगंज थानाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान संजय सिंह, राकेश यादव, कृष्णा साहनी, रोहित तिवारी, अरविंद तिवारी, राज नारायण तिवारी और सूरजदीप तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बीआरसी परिसर स्थित विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मनीष राय मुख्य अतिथि तथा खंड शिक्षा अधिकारी मनजीत राव और एडिशनल इंस्पेक्टर विनय कुमार यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। यहां कुलदीप राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सत्यप्रकाश तिवारी की इस पहल की अतिथियों ने सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने जैसे प्रयास विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने और शिक्षा को प्रोत्साहित करने में सहायक हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)