सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना:श्यामलाल पाल बोले- किसान परेशान, युवा बेरोजगार; चीनी मिल चालू कराने की उठी मांग

Oct 13, 2026 - 21:12
0
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना:श्यामलाल पाल बोले- किसान परेशान, युवा बेरोजगार; चीनी मिल चालू कराने की उठी मांग
घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को आयोजित समाजवादी पार्टी की पीडीए संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार को नौजवान, किसान और गरीब विरोधी बताते हुए खाद की किल्लत, स्थानीय पावर प्लांट में रोजगार की कमी और बंद चीनी मिल को चालू नहीं कराने जैसे मुद्दे उठाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनविरोधी सरकार को हटाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। घाटमपुर नगर स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा सरकार में आरक्षण की लूट, वोट चोरी और पेपर लीक जैसे मुद्दे सामने आ रहे हैं। उन्होंने सरकार पर प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने और जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने स्थानीय पावर प्लांट में युवाओं को रोजगार देने की मांग उठाते हुए क्षेत्र के विकास और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक के दौरान राष्ट्रपति से सम्मानित वरिष्ठ नेत्रहीन समाजसेवी रामकिशन गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर घाटमपुर की चीनी मिल चालू कराने की मांग की। वहीं, वकीलों ने स्थानीय प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष ने स्थानीय सांसद पर भी पावर प्लांट को लेकर गंभीर आरोप लगाए। बैठक में घाटमपुर विधानसभा सीट पर सामाजिक समीकरणों और संभावित दावेदारी को लेकर भी चर्चा की अटकलें रहीं। संबोधन के दौरान श्यामलाल पाल द्वारा अवधेश पासी का उल्लेख किए जाने को राजनीतिक संकेत के रूप में देखा गया। हालांकि, उन्होंने किसी संभावित प्रत्याशी के नाम की औपचारिक घोषणा नहीं की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष धीरेन्द्र सचान ने की। इस दौरान जिलाध्यक्ष मुनीन्द्र शुक्ला, अनिल सोनकर, वारसी, मीना संखवार, इंजीनियर राकेश रावत, राजू वर्मा, सोमवती संखवार, प्रवीण पंकज और स्वाति कुशवाहा, संजय द्विवेदी समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User