बडनपुर में सजा मां दुर्गा का पंडाल:9 दिनों तक पूजा अर्चना, 19वें दिन भंडारा फिर प्रतिमा विसर्जन होगा
प्रतापगढ़ में सदर तहसील क्षेत्र के बडनपुर गांव में आदर्श नवदुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य दुर्गा पूजा पंडाल सजाया गया है। पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है, जहां प्रतिदिन सुबह और शाम श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। आरती में गांव की महिलाएं और बेटियां बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। गांव के प्रवीण सिंह काका ने बताया कि बडनपुर में कई वर्षों से दुर्गा पूजा पंडाल लगाने की परंपरा चली आ रही है। नौ दिनों तक मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। दसवें दिन छोटे भंडारे का आयोजन होता है, जिसमें ग्रामीण उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। इसके बाद धूमधाम से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। दुर्गा पूजा आयोजन में गांव के छोटू सिंह, अंकित सिंह, रोहित, ऋषभ, राजन और राजू उर्फ विधायक सहित अन्य लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अखिलेश वर्मा सुबह-शाम दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)