स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:बोली- टीचर ने मुझे बैड टच किया, पुलिस ने कहा- शिक्षक ने सिर्फ डांटा था

Oct 14, 2026 - 21:07
0
स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:बोली- टीचर ने मुझे बैड टच किया, पुलिस ने कहा- शिक्षक ने सिर्फ डांटा था
गोंडा में वजीरगंज इलाके के एक प्राथमिक विद्यालय में 13 साल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई। परिजनों ने बुधवार रात 8 बजे वजीरगंज थाने पहुंचकर शिकायत दी। उन्होंने सहायक अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने गलत तरीके से छूने का लगाया आरोप परिजनों के मुताबिक, छात्रा बुधवार को विद्यालय पढ़ने गई थी। दोपहर करीब 1 बजे विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने फोन कर बताया कि छात्रा का किसी बात को लेकर विवाद हो गया है। परिजनों का आरोप है कि जब वे विद्यालय पहुंचे, तो छात्रा को बाहर नहीं आने दिया जा रहा था। किसी तरह बाहर आने के बाद वह डरी-सहमी थी। परिजनों का कहना है कि काफी देर बाद छात्रा ने बताया कि गांव के सहायक अध्यापक ने गलत नीयत से उसके निजी अंगों को छुआ। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी अध्यापक ने छात्रा को गलत तरीके से छुआ था।सहायक अध्यापक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है। पुलिस बच्चों के बीच विवाद के पहलू की भी कर रही जांच वजीरगंज थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया- बच्चों के बीच साइकिल चलाने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। इसी विवाद में बच्चों के बीच मारपीट हुई थी। थाना प्रभारी के मुताबिक, एक अन्य छात्रा ने सहायक अध्यापक से शिकायत की थी, जिसके बाद उन्होंने छात्रा को डांटा था। थाना प्रभारी ने कहा- पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User