बेकाबू ट्रक ने ई-रिक्शा सवार को रौंदा, एक की मौत:मेरठ में हुई घटना में एक घायल, परिवार में मातम; पुलिस जांच में जुटी

Oct 05, 2026 - 23:58
0
बेकाबू ट्रक ने ई-रिक्शा सवार को रौंदा, एक की मौत:मेरठ में हुई घटना में एक घायल, परिवार में मातम; पुलिस जांच में जुटी
मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने ई-रिक्शा से उतर रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। देहली गेट थाना क्षेत्र के सराय खैरनगर निवासी अफजाल 45 साल टीपीनगर थाना क्षेत्र के मोहकमपुर स्थित एक दवा फैक्ट्री में काम करता था। सोमवार देर रात वह काम खत्म करने के बाद ई-रिक्शा से घर लौट रहा था। उसके साथ मोहसिन भी मौजूद था। दोनों ई-रिक्शा से उतर रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक आया और दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अफजाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मोहसिन भी गंभीर रूप से घायल हुआ। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने अफजाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मोहसिन की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही अफजाल के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तो उनका रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार वालों ने बताया कि अफजाल दवा फैक्ट्री में काम करके रोजाना की तरह घर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में हादसे ने उसकी जान ले ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ट्रक और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User