रेलवे ट्रैक पार करते युवक की ट्रेन से कटकर मौत:रावतपुर में गुरुदेव क्रॉसिंग के पास हादसा, 30 वर्षीय युवक की पहचान नहीं

Oct 05, 2026 - 23:58
0
रेलवे ट्रैक पार करते युवक की ट्रेन से कटकर मौत:रावतपुर में गुरुदेव क्रॉसिंग के पास हादसा, 30 वर्षीय युवक की पहचान नहीं
कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र के गुरुदेव क्रॉसिंग के पास शनिवार देर रात रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में करीब 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही रावतपुर थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास मौजूद लोगों से हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। रेलवे ट्रैक के आसपास युवक की पहचान से संबंधित कोई ऐसी जानकारी नहीं मिल सकी, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। ट्रैक पार करते समय आई ट्रेन पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक युवक गुरुदेव क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई। युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने आसपास के लोगों से युवक के बारे में पूछताछ की। इसके साथ ही उसके हुलिए और फोटो के आधार पर पहचान कराने का प्रयास किया गया। देर रात तक आसपास के लोग भी युवक को पहचान नहीं सके। पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों में भी युवक की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। फोटो और हुलिए से पहचान कराने का प्रयास रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। घटनास्थल की जांच के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। मृतक की पहचान कराने के लिए फोटो और हुलिए के आधार पर प्रयास किए गए, लेकिन देर रात तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक कहां का रहने वाला था और देर रात वह रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा। आसपास के क्षेत्रों में युवक के लापता होने की सूचना के आधार पर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User