बेनियाबाग पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर तोड़फोड़ से लोग नाराज:हाईकोर्ट ने शिफ्टिंग के बाद हटाने का दिया है आदेश, आरोप- नगर निगम ने की मनमानी
वाराणसी के दशाश्वमेध जोन के बेनियाबाग तिराहे पर स्थित नगर निगम के शॉपिंग कॉम्पलेक्स पर मनमाने तरीके से तोड़फोड़ से स्थानीय दुकानदार नाराज हैं। दुकानदारों के अनुसार हाईकोर्ट ने इस नगर निगम के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों की शिफ्टिंग के बाद उसे तोड़ने की बाद करते हुए ऑर्डर दे रखा है। लेकिन रविवार को मनमाने तरीके से कुछ लोग खुद को नगर निगम बताते हुए पहुंचे और तोड़-फोड़ की। जिसपर विरोध हुआ तो वो वापस चले गए। वहीं सोमवार को सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव मौके पर पहुंचे और नाराज दुकानदारों से बातचीत किया। उन्होंने बताया कि कल जो भी लोग थे वो हमारे नहीं थे। इसपर जब स्थानीय दुकानदारों ने उनसे इसपर FIR करवाने की बात कही तो वो बिना कुछ कहे वहां से चले गए। वहीं अब दुकानदार इसमें कोर्ट के आदेश की अवहेलना में मुकदमा दर्ज करवाने की तैयारी कर रहे हैं। बताया गया कि तोड़ने आए कर्मियों ने एई मथुरा राय का नाम लिया था। रविवार को अचानक पहुंचे थे तोड़ने
स्थानीय दुकानदार कैलासी रविंद्र सहाय ने बताया - रविवार को अचानक दोपहर बाद कुछ मजदूर हथौड़ों के साथ बेनियाबाग चौकी के ठीक पीछे स्थित नगर निगम के काम्प्लेक्स पर पहुंचे थे। उसके बाद उसकी छत पर चढ़कर उसे तोड़ने लगे। रविवार को दुकानें बंद थीं। ऐसे में सूचना पर हम लोग पहुंचे तो वो काफी हिस्सा ऊपर का तोड़ चुके थे। हम लोगों ने जब उनसे परिचय पूछा तो ठेकेदार ने कहा नगर निगम के AE मिथुन राय ने भेजा है। हम लोगों ने जब विरोध किया और हाईकोर्ट के आदेश की बात कही तो वो सभी वहां से चले गए। इस दौरान मौके पर पुलिस भी मौजूद रही। शिफ्टिंग के बिना नहीं तोड़ सकते दुकान
रविंद्र सहाय ने कहा - हाईकोर्ट का इस कॉम्प्लेक्स के बारे में सख्त निर्देश है कि बिना यहां के दुकानदारों को शिफ्ट किए बिना इसका ध्वस्तीकरण नहीं किया जाएगा। ध्वस्तीकरण के पहले सभी को अन्यत्र शिफ्ट करेगा नगर निगम। उसके बाद ही तोड़फोड़ की जाएगी। बताया गया था हम लोगों को की बेनियाबाग में बन रही दुकानों में हमें शिफ्ट किया जाएगा। लेकिन अचानक से कल कुछ अज्ञात लोग इसे तोड़ने पहुंच गए थे। शिकायत के बाद पहुंचे थे सहायक नगर आयुक्त
नगर निगम में शिकायत के बाद सोमवार को सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव मौके पर पहुंचे थे। उनके साथ नगर निगम के तहसीलदार भी थे और नगर निगम के कई कर्मचारी और पुलिस फोर्स मौजूद थी। उन्होंने हम लोगों से वार्ता की और कहा की जो भी व्यक्ति कल आया था वह नगर निगम का नहीं था। दुकानदारों के साथ बैठक की और वहां से निकल गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)