गाजीपुर की नवीन मंडी में गंदगी-अतिक्रमण मिला, सचिव निलंबित:कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक ने किया जंगीपुर मंडी का निरीक्षण

Oct 05, 2026 - 19:19
0
गाजीपुर की नवीन मंडी में गंदगी-अतिक्रमण मिला, सचिव निलंबित:कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक ने किया जंगीपुर मंडी का निरीक्षण
गाजीपुर के जंगीपुर नवीन मंडी स्थल के निरीक्षण में सोमवार को सफाई व्यवस्था खराब मिली। नालों पर कब्जे और परिसर में अतिक्रमण भी पाया गया। व्यवस्थाओं में सुधार के लिए पहले दिए गए निर्देशों का पालन नहीं होने पर मंडी सचिव मुकेश जायसवाल को निलंबित करने की कार्रवाई शुरू की गई है। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में गंदगी और नालों पर अतिक्रमण मिला। निदेशक ने अधिकारियों को मंडी परिसर की नियमित सफाई कराने और अतिक्रमण हटाकर व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। पहले भी दिए गए थे निर्देश निरीक्षण के दौरान सामने आया कि मंडी की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर पहले भी निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इस पर निदेशक ने मंडी सचिव के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए। निदेशक ने कहा कि मंडियों को किसान-केंद्रित बनाकर किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्वच्छता, अतिक्रमणमुक्त परिसर और किसानों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User