बेटे की अस्थियां लेकर लौट रहे पिता की मौत:बुलंदशहर में कार ने मारी टक्कर, बीमारी से गई बेटे की जान
बुलंदशहर के सिकंदराबाद के बिलसुरी गांव में बुधवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे एक सड़क हादसे में 75 साल के अशोक चौधरी की मौत हो गई। वे अपने 40 साल के इकलौते बेटे प्रशांत की चिता से अस्थियां लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बुलंदशहर से दिल्ली की ओर जा रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रशांत की मंगलवार को बीमारी के चलते मौत हुई थी। पिता-पुत्र की 24 घंटे के भीतर हुई मौत से परिवार और पूरे गांव में मातम छा गया है। परिजनों का कहना है कि अशोक की पत्नी पुष्पा (65) और दो शादीशुदा बेटियां हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। पुलिस ने अशोक चौधरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कार चालक की तलाश की जा रही है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)