बेटे की पिटाई का विरोध करने पहुंचे पिता को पीटा:दुबग्गा में चार लोगों पर मारपीट और धमकी का आरोप, अस्पताल में भर्ती

Oct 11, 2026 - 17:55
0
बेटे की पिटाई का विरोध करने पहुंचे पिता को पीटा:दुबग्गा में चार लोगों पर मारपीट और धमकी का आरोप, अस्पताल में भर्ती
लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र के मुर्दापुर (शाहपुर भमरौली) में बेटे के साथ मारपीट की शिकायत पर विरोध जताने पहुंचे पिता को रास्ते में घेरकर पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार लोगों ने गाली-गलौज करते हुए अमर सिंह पर लात-घूंसों, डंडों और हथियार से हमला कर दिया। मारपीट में उनके सिर पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। पीड़ित की पत्नी सुनीता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की है। रास्ते में रोककर धमकाया सुनीता के अनुसार, तीन जुलाई 2026 को उनके पति अमर सिंह काम पर गए थे। रात करीब नौ बजे उन्होंने फोन करके पति को बताया कि मोहल्ले में किसी ने उनके बेटे दीपांशु के साथ मारपीट की है। इस पर अमर सिंह ने घर लौटकर मामले को देखने की बात कही। आरोप है कि रात करीब 9:45 बजे घर लौटते समय रास्ते में गया, सौरभ, अभिषेक और पंकज मिल गए। चारों ने अमर सिंह को रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी और उनके बेटे पर गुंडई करने का आरोप लगाते हुए धमकाने लगे। राहगीरों के जुटने पर आरोपी भागे तहरीर के मुताबिक, अमर सिंह ने कहा कि उनका बेटा महज 11 से 12 साल का है और वह गुंडई कैसे कर सकता है। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट में अमर सिंह के सिर पर गंभीर चोट लगी। पीड़िता का आरोप है कि उनके पति ने डायल 112 पर सूचना भी दी, लेकिन आरोपियों ने दोबारा मारपीट की। मौके पर राहगीरों के जुटने पर आरोपी वहां से भाग निकले। सख्त कार्रवाई की मांग की परिजनों ने घायल अमर सिंह को पहले ऐरा अस्पताल और फिर आकांक्षा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। सुनीता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इस संबंध में दर्ज एफआईआर की नकल तहरीर और कायमी की कंप्यूटर पर फीडिंग 10 अक्टूबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक के आदेश के क्रम में की गई। मामले में आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User